फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ पर ससुर के गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के चंधेड़ी रोड पर एक ससुर ने अपनी पुत्रवधू से छेड़खानी की। पुत्रवधू ने ब्लेड से ससुर के गुप्तांग पर वार कर उसे घायल कर दिया। घायल ससुर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के चंधेड़ी रोड पर हुई। अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू से छेड़खानी शुरू कर दी थी। पुत्रवधू ने इस हरकत का कड़ा विरोध किया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो गुस्से में आकर पुत्रवधू ने ब्लेड से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया।
इस हमले में जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, फिर सीएचसी लाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज करेगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें