बुढ़ाना। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले एक युवक के विरुद्ध तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव लुहसाना निवासी दिनेश कुमार सैनी मंगलवार को कुछ कार्यकर्ताओं के साथ में बुढ़ाना कोतवाली में पहुंचा। पुलिस को एक तहरीर देते हुए बताया कि वह विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का कार्यकर्ता हैं।
सोशल मीडिया पर उमर के नाम से एक आईडी उमर डोट बुढ़ाना 786 के नाम से बनी हुई है। उसमें श्री जगत गुरु राम भद्राचार्य की ओर से हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एक पोस्ट की गयी थी। उस पर उमर बार बार अन्य भडकाऊ वीडियो तथा अपनी आंखों को गलत तरीके से प्रयोग करके श्री राम भद्राचार्य जी का अपमान करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने इस वीडियो के माध्यम से लाखों लोगों के हृदय को आहत किया है। दिनेश सहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी उमर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।