फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार बाइक की भिड़ंत, मां की मौत, बेटा हुअा घायल

विज्ञापन
सुमन का फाइल फोटो
विज्ञापन
भोपा। गंग नहर पटरी पर बाइक कार की भिड़ंत में सुमन (46) की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार को लेकर चालक घटना के बाद भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी हिमांशु (22) अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर मोरना में लोन संबंधित कार्य के लिए गया था। दोनों सुबह के समय भोपा गंगनहर पटरी से घर लौट रहे थे।
भोपा नहर पुल से लगभग 2 किलोमीटर दूर बेलड़ा की ओर जाते समय बाइक व कार की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है।

सुमन का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें