फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार व बाइक में भिड़ंत, छात्र समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। सठेड़ी रजबहे के पास मारुति इको कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार इंटर के छात्र सठेड़ी निवासी हिमांशु (19) व उसके साथी अक्षय (18) की मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ और मोदीपुरम अस्पताल में उपचार दिलाया गया। सठेड़ी निवासी तीन युवक हिमांशु , देवराज (17) एवं अक्षय सोमवार शाम को बाइक से अपने गांव से बड़सू की ओर जा रहे थे। इस बीच सठेड़ी रजबहे के पास सामने से आ रही इको कार से उनकी बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार भी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार तीनों युवक तथा कार में सवार तीन महिलाएं थाना दौराला के गांव कैली निवासी साजरीन, नसीम, शाहीन व कार चालक रिहान घायल हो गए। राहगीरों ने पलटी हुई कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।
सूचना पाकर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए खतौली अस्पताल भेजा।
वहां डॉक्टरों ने घायल हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों देवराज और अक्षय को नाजुक स्थिति में मेरठ हायर सेंटर रेफर किया। इनके अतिरिक्त कार सवार तीन महिलाओं एवं कार चालक को मोदीपुरम अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

उधर देर रात घायल अक्षय की भी मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। घायल देवराज की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि कार सवार लोग बुढ़ाना की ओर से अपने घर जा रहे थे। सभी घायल अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें