मीरापुर। गांव कैथोडा में बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से अख्तरी (55) की मौत हो गई। हादसे से परिवार में गम का माहौल है।
परिवार के डॉ. साजिद ने बताया कि अख्तरी अपने घर में इन्वर्टर में बिजली के तार लगा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। घर में मौजूद महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह अख्तरी को बिजली के तार से अलग किया और गांव के डॉक्टर को बुलाया गया। गंभीर हालत देखते हुए परिजन उन्हें मेरठ अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। संवाद