फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रदूषण नियंत्रण विभाग का छापा चार पेपर मिलों के ट्रामल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आरडीएफ उपयोग करने वाली पेपर मिलों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से छापा मारा गया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की ओर से मारे गए छापों के दौरान अनियमितता मिलने पर दो पेपर मिलों के ब्वायलर और ट्रामल जबकि दो पेपर मिलों के केवल ट्रामल सील किए गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि आरडीएफ ईंधन के रूप में उपयोग एवं परिवहन किये जाने के संबंध में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर 22 दिसंबर को शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया था।
बताया कि टीम की ओर से शनिवार को जौली रोड, भोपा रोड एवं मेरठ रोड पर स्थापित पेपर मिलोंं का निरीक्षण किया गया। बताया कि निरीक्षण के दौरान शाकुम्बरी और एरिस्टो पेपर मिल में आरडीएफ के प्रोसेसिंग के लिए स्थापित ट्रामल प्लांट को सील किया गया।
विज्ञापन

बताया कि गैलेक्सी और कृष्णांचल पेपर मिल के निरीक्षण में वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित नहीं होने के दृष्टिगत आरडीएफ ब्वायलरों को सील कर आरडीएफ के उपयोग को निषिद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें