फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बस की टक्कर से गोवंश की मौतववाहन ने मोपेड में मारी टक्कर, दंपती व दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खतौली के नावला मार्ग पर एक वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे एक दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी शमीम अपनी पत्नी सोनिया के साथ नावला से खतौली आ रहे थे। उनके साथ चार वर्षीय बेटी फिजा और दो माह का बेटा फैज भी थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोपेड में साइड मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शमीम को हायर सेंटर रेफर किया गया। सोनिया और उनके दोनों बच्चों का उपचार सीएचसी में ही जारी है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें