फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किराये पर ले जाई गईं छह गाड़ियां लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कंपनी में लगाने के लिए किराए पर ले जाई गई छह गाडियां लापता हैं। गाड़ी मालिकों ने चार लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। गाडी मालिक भैंसी निवासी अजय, मोहल्ला इस्लामनगर निवासी रबिस, मुतफर्रिक निवासी जिहान, मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी उम्मान, दयालपुरम निवासी अमित कुमार कसाना ने एसएसपी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जनपद बिजनौर के थाना नगीना के हसरेली निवासी अमित कुमार दो माह पहले एक-एक कर छह गाडि़यां कंपनी में लगाने के लिए किराये पर ले गया था। 14 मार्च से उसके दोनों मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। उनकी छह गाड़ियांं लापता हैं। जब वह वाहन की जानकारी करने पहुंचे तो अमित के साथियों बबलू, कपिल, पुष्पेंद्र ने बताया कि उनको गाडियों की जानकारी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें