फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुत्तों को पकड़ कर अन्य स्थान पर ले जाने का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भूड़ क्षेत्र के मोहल्ला गीतापुरी में कुत्तों को जबरन उठाकर अन्य स्थान पर छोड़ने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर एलआईसी एनिमल्स वेलफेयर टीम के सदस्यों ने वहां पहुंच कर हंगामा करते हुए इसका विरोध किया।
विज्ञापन

भूड़ क्षेत्र में कुत्तों को कथित रूप से जबरन पकड़ कर दूसरे स्थान पर छोड़ने की सूचना पर एलआईसी एनिमल्स वेलफेयर की टीम के सदस्य अभिनव यदुवंशी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। टीम ने पकड़े गए कुत्तों को मुक्त कराया।
कुत्ते पकड़ने वाले व्यक्ति ने टीम को बताया कि उसे एक प्रधान पद के दावेदार ने पैसे देकर कुत्तों को पकड़ कर अन्य स्थान पर छोड़ने के लिए कहा था। संस्था के संस्थापक पुनीत अरोरा ने इस मामले को लेकर संबंधित प्रधान पद के दावेदार से बात की। उसने बताया कि क्षेत्र में एक कुत्ता कई लोगों को काट कर घायल कर चुका है, इसलिए उसे पकड़वाने भेजा था।
विज्ञापन

इस मामले में टीम ने जांच की तो पता चला कि एक मादा स्वान ने बच्चे दिए हुए हैं। बच्चों के बचाव में वह आक्रामक हो रही थीं। पुनीत अरोरा ने कहा कि प्रकार कुत्तों को पकड़ कर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करना कानून के खिलाफ है।यह पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें