फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह छह मार्च 2023 को मुजफ्फरनगर के थाना मंडी के गांव कुकड़ा निवासी शाहनवाज के साथ हुआ था। उसके पिता ने शादी में 17 लाख खर्च किए थे। उसका पति शाहनवाज, सास गुलशाना, जेठ सोनू उर्फ शानेजर, साहिम खान और वरिसा दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा कार और 10 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। उसका जेठ उसके ऊपर बुरी नजर रखता था तथा एक जुलाई 2025 को उसके जेठ ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया तथा विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए थे। उसने जब ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने कहा किया तो हमारी मांग पूरी कर दो वरना तुम्हारे साथ ऐसा ही होता रहेगा। चार जुलाई को उसका पति उसे कैराना बस अड्डे पर छोड़कर चला गया तथा उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें