फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केरलम में मील के पत्थर पर सृष्टि का अंतिम पग

विज्ञापन
केरलम में परिवार के साथ सृ​ष्टि सिंह : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केरलम की एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पहले महिला स्थायी कमीशन बैच की ट्रेनिंग पूरी हो गई। शहर की बेटी सृष्टि सिंह ने परेड ग्राउंड पर अपना आखिरी कदम (अंतिम पग) बढ़ाया तो वह आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना सब-लेफ्टिनेंट अधिकारी बन गई। बेटी की कामयाबी से परेड देखने गए परिवार के सदस्य गौरवान्वित हो गए।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी की रहने वाली सृष्टि सिंह देश की उन 17 बेटियों में शामिल हैं, जिनका चयन पहली बार महिलाओं के लिए आयोजित यूपीएससी एनडीए प्रवेश प्रक्रिया में हुआ था। वर्ष 2022 में इस ऐतिहासिक बैच में स्थान प्राप्त किया था। एक साल पहले वह पासआउट हुई और इसके बाद केरल में उनकी ट्रेनिंग का आखिरी साल चल रहा था। बृहस्पतिवार को बिटिया अधिकारी बन गई।

इस तरह सब लेफ्टिनेंट तक पहुंची बिटिया
सृष्टि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली एंजेल कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई भी यहीं से की। छात्र जीवन से ही वह अनुशासित और मेहनती रही हैं। उनमें बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। उन्होंने पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी में तीन वर्षों तक कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में एक वर्ष का नौसेना संबंधी विशेष प्रशिक्षण पूरा किया। चार वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद अब वह भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं।
विज्ञापन


एलआईसी में कार्यरत हैं मां
द्वारिकापुरी निवासी रणवीर सिंह और प्रियंका सिंह की बेटी सृष्टि सिंह पढ़ाई में होशियार रहीं। पिता टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता प्रियंका चौधरी एलआईसी में कार्यरत हैं। सृष्टि के बड़े भाई रेलवे डाक विभाग में कार्यरत हैं।
-
बेटी ने हमें पहचान दी : रणवीर
पिता रणवीर सिंह ने कहा कि बेटी ने हमें पूरे देश में पहचान दिलाई। एनडीए की परीक्षा महिलाओं के लिए खोली गई तो 17 बेटियों में सृष्टि भी शामिल थीं। पूरा परिवार बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें