प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़े मॉडल बनाए
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में हुआ। जिले के 93 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित कुमार एवं डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डा. विकास कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विज्ञान कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन के कारण, जैव विविधता, मानव कल्याण में विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, विज्ञान के खेल आदि विषयों पर क्रियाशील व स्थिर मॉडल का प्रदर्शन किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि हमारी शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि हमारे बाल वैज्ञानिक स्वाभाविक जिज्ञासु, रचनात्मक, नवाचारी, आविष्कार शील बनें। बच्चों को विश्लेषण करने में सक्षम होना चाहिए कि विज्ञान और तकनीक का हमारी संस्कृति और समाज पर क्या क्या प्रभाव पड़ता है। दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से संबंधित सरल मॉडल भी विद्यालय स्तर बनाए जाने चाहिए। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीपी सिंह, डायट प्रवक्ता महेन्द्र अधिकारी ने भी वैज्ञानिक व्याख्यान दिया। महेंद्र अधिकारी, मदन पाल, शिव प्रसाद, ललित मोहन, रणबीर सिंह, संदीप कुमार कौशिक निर्णायक मंडल में रहे।
जूनियर वर्ग में अलसिफ़ा व नियति ने प्रथम स्थान पाया, हर्ष व्यास व निखिल कुमार ने द्वितीय तथा हर्ष कुमार व दिनेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अक्षय कुमार व वैभव शर्मा ने प्रथम, दीपा जोशी व अदीबा ने द्वितीय तथा आस्था शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस ने गजेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को तीन हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त वालों को दो हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीनियर वर्ग के अंकुर, विश्व, आरब, कपिल कुमार, सोहन, अब्दुल खालिद, फरहीन, नेहा, रितिक गुप्ता, शिवा सैनी व जूनियर वर्ग के विभु वत्स, कार्तिक त्यागी, दर्श कुमार, आदित्य, बुशरा, अजय, मनीष, मो. कैफ, रोहित कुमार के मॉडल को भी एक-एक हजार रुपये धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार व प्रवक्ता शैली रंजन ने किया। प्रधानाचार्या राजेश कुमारी, अमित कुमार, डा. संत कुमार, अभिषेक गर्ग, सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।