फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ठंड से गोवंश की मौत, गो रक्षकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। परासौली गांव की माधव गोशाला में ठंड के कारण गोवंश बछड़े की मौत हो गई। इससे नाराज गो रक्षकों ने हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी व नायब तहसीलदार ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

परासौली गांव की माधव गोशाला में ठंड के कारण गोवंश बछड़े की मौत हो गई। घटना की सूचना गो रक्षकों ने उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को देकर उसके अंतिम संस्कार की मांग की। किसी भी अधिकारी के न आने पर गो रक्षक नाराज हो गए। गो रक्षकों ने मृत गोवंश को सड़क के बीच रखकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमन कुमार व खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार गो रक्षकों के बीच पहुंचे। उन्होंने मृत गोवंश के अंतिम संस्कार का आश्वासन देते हुए सभी को शांत किया। इस मौके पर गो रक्षक छोटा सैनी सहित कई गो रक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें