फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गोकश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढाना। भोपा थाने का दस हजार का इनामी रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर निवासी गोकश आस मोहम्मद पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लुहसाना कुरावा मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लुहसाना की तरफ से बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। रोकने के प्रयास के दौरान वह बाइक दौड़ाकर हुसैनपुर कला के जंगल में जा पहुंचा और तमंचे से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायल बदमाश पर भोपा थाने से दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ जनपद व अन्य जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके कई साथियों को गोकशी के मामले में पिछले माह पकड़ा गया था। वह हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें