फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेटियों को ओढ़ा दो उच्च शिक्षा और संस्कार की चुनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत सोरम के केंद्र में बेटियों की शिक्षा रही। बहू-बेटियों का सम्मान करने पर जोर दिया गया। कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जाहिर की गई। आधे प्रस्ताव महिलाओं को इर्द-गिर्द ही घूमते नजर आए। लोगों ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करो, अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी दो और संस्कार की घुट्टी पिलाओ। माता-पिता से आह्वान किया गया कि अपने बच्चों को समय दें, उनके पास बैठे और उनसे बात करें।
विज्ञापन

तीन दिन चले महामंथन के बाद 11 प्रस्ताव पास किए गए। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए खाप चौधरी, थांबेदार और सामाजिक लोगों ने शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया। यही वजह है कि पांच प्रस्ताव ऐसे हैं, जो सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ते हुए नजर आते हैं। शिक्षा में बालिकाओं की पढ़ाई पर जोर दिया गया। यह भी कहा कि प्रत्येक पांच गांव बाद बेटियों के लिए स्कूल अनिवार्य किया जाना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या के साथ बिगड़ते लिंगानुपात का जिक्र भी हुआ। पंचायत में महिलाओं की भागीदारी, प्रेम विवाह में सहमति और दहेज प्रथा के फैसलों से महिलाओं पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें