चरथावल। दुकानदारों से ठगी करने वाले दंपती को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है एक सप्ताह पूर्व कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ले में विनय की परचून की दुकान पर बैठे किशोर से आरोपी दंपती ने 500 रुपये का सामान लेकर भुगतान नहीं किया और फरार हो गए थे। बुधवार को यही दंपती मोहल्ला तीरग्रान में घूमता नजर आया। किशोर ने दोनों को पहचान लिया। उसने पिता और आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने थाना नई मंडी के अक्षय का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया और उसकी पत्नी को चेतावनी देकर वापस भेज दिया।