फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि 23 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना हॉल में कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में मतगणना के लिए पहला प्रशिक्षण कराया गया। पीपीटी के माध्यम से प्राेजेक्टर पर मतगणना के दौरान के कार्य दिखाए गए। सीडीओ ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना का कार्य पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को मतगणना के समय किए जाने वाले कार्याें में किसी बात की शंका हो तो वह जानकारी प्राप्त कर सकता है। 18 नवंबर को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। मतों की गिनती के लिए मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें