फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में शुरू हुआ कॉरिडोर का कार्य

विज्ञापन
गांव भैंसी में पुलिस की मौजूदगी में रेलवे विभाग ने डीएफसीसी का काम शुरु किया। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पुलिस की सुरक्षा में शुरू हुआ कॉरिडोर का कार्य
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेलवे विभाग की ओर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कर्मचारियों ने भूमि की नाप तौल शुरू करते हुए जेसीबी से भूमि पर निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन

गांव भैंसी में किसानों की भूमि अधिग्रहीत के मामले में किसानों की चेतावनी के बाद रेलवे विभाग ने सोमवार को कोई कार्य नहीं किया था। लगातार किसानों के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने सरकारी काम में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद मंगलवार को डीएफसी का काम शुरू करा दिया। इससे पहले भी मढ़करीमपुर के ग्रामीणों ने काम का विरोध किया था, जब भी प्रशासन को सख्ती से पेश आना पड़ा था। गांव भैंसी के किसानों द्वारा भी लगातार काम का विरोध जताया जा रहा था। काम शुरू करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। किसानों की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली। पुलिस प्रशासन ने रेलवे ट्रैक पर आकर काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दे डाली थी। मंगलवार को काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने किसान की भूमि पर निशानदेही की तथा जेसीबी द्वारा निशान लगाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासनिक मशीनरी का कड़ा रुख देखते हुए आंदोलन की चेतावनी देने वाले नेता भी बैकफुट पर दिखाई दिए। वहीं, कई किसानों का यह भी कहना था कि अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा उन्हें मिल रहा है। बेवजह किसान नेता सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें