चरथावल में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देते व्यापारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। कोरोना महामारी में जुटे स्वास्थ्य, सफाई और पुलिस विभाग का व्यापारियों ने फूल बरसाकर अभिनंदन किया। उनकी वैश्विक महामारी में 24 घंटे जुटकर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। बाजार कलां में आदेश गर्ग, अनमोल सिंघल, मनीष कुमार, अरविंद गोयल, राजेश गर्ग, राजेश गोयल, उमेश त्यागी, अतुल गर्ग, सार्थक, शुभम, विपुल, अमन गोयल, आदि ने सीएचसी के चिकित्सक डॉ. यासीर, डॉ. हिमांशु, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गर्ग, शोध अधिकारी आनंद कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं सफाई कर्मचारियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही एसओ सूबे सिंह, एसएसआई प्रमोद गिरि, दरोगा रणपाल सिंह आदि को भी सम्मानित किया।