फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, छह नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
18 हुई जिले में सक्रिय केसों की संख्या जिले में
विज्ञापन

01 हजार लोगों की जांच कराई जा रही रोजाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शनिवार और रविवार को छह संक्रमित केस मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 18 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। रोजाना करीब एक हजार लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
वायरल बुखार के साथ ही कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को छह और रविवार को जिले में एक संक्रमित मिला है। अब जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर कोरोना की जांच की सुविधा शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि रविवार को खतौली क्षेत्र के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से सभी इंतजाम किए गए है। लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।

422 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में भी 422 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। रोजाना एक हजार के करीब जांच की जा रही है।

जनवरी से अब तक इतने मरीज
सीएमओ ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक जिले में 50 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इनमें से 32 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब 18 मरीज कोरोना से संक्रमित है। इन सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी
सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीजों को मास्क पहनने के बाद ही देखा जा रहा है। सभी ओपीडी गेट के बाहर नोटिस चस्पा करा दिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर लोग जागरूक हो जाएं और कोरोना के नियमों का पालन करें तो बीमारी नहीं बढ़ेगी। सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वह बाहर निकलते वक्त मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें