फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में फिर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में फिर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिले में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। शनिवार को भी चार केस मिले हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ कर 31 हो गई है।
जनपद में फरवरी में कोरोना के मरीजों की संख्या तीन तक रह गई थी। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण भी शुरू हुआ। लेकिन मार्च में कोरोना के केस बढ़ने शुरू हो गए। सीएमओ डा एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 811 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। मगर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने पर तीन लोग और प्राईवेट लैब से एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कुल चार मरीज मिले हैं। इनमें मोरना ब्लाक के गांव खाईखेड़ा निवासी ग्रामीण ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल आया था, जांच कराने पर वह पॉजिटिव पाया गया। वह अस्पतालों में जाने के दौरान ही संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा महमूदनगर, अग्रसेन विहार और आबकारी मोहल्ला निवासी तीनों लोग कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि इन सभी की केस हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनके संपर्क में आने वालों के नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। शनिवार को दो मरीज ठीक हुए।
लापरवाह हो रहे लोग
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के प्रति लोग लापरवाह हो रहे है। केस कम होने पर लोगों ने बचाव के नियमों का पालन करना छोड़ दिया है। हाल में मिल रहे मरीजों में लक्षण पुराने वाले ही है, मगर लोग लक्षण होने पर भी टेस्ट नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

सैंपल बढ़ाए गए, रैंडम जांच शुरू
शहर समेत जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना करीब 1200 से लेकर 1500 सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। डॉ शमशेर ने बताया कि इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपल भी फिर से लिए जा रहे है। रविवार को फल, सब्जी मंडी में सैंपल लिए जाएंगे।
दिनांक मिले मरीज
9 मार्च 6
10 मार्च 4
11 मार्च 2
12 मार्च 5
13 मार्च 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें