फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को दवा की फ्री किट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद की पहल: कोरोना मरीजों को दवा की फ्री किट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री एवं जिले के सांसद डॉ संजीव बालियान ने कोरोना महामारी के बीच जनता को राहत देने का बड़ा कदम उठाया है। कोरोना की चपेट में आए लोगों को दवा की वह फ्री किट देंगे। यह दवा फोन करने पर मरीज के घर पर ही पहुंचेगी।
मेडिकल स्टोरों पर कोरोना की दवा के लिए लगने वाली लंबी लाइन से अब जिले की जनता को राहत मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद डॉ संजीव बालियान ने जिले में दस हजार कोरोना किट मंगवाई हैं। जिन लोगों को कोरोना हो रहा है यह उसके पूरे इलाज की किट है। इसमें 650 एमजी पैरासिटामोल टेबलेट, डॉक्सी कैप्सूल, आइवरमेक्टीन टेबलेट 12 एमजी, जिंक मल्टीविटामिन जिंक कैप्सूल, विटामीन सी लिमसी की टेबलेट शामिल हैं। एक किट में दवा का पूरा कोर्स शामिल है। फोन करने पर यह किट मरीज के घर ही पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ बालियान ने बताया कि भीड़ में बाहर निकलने पर लोग संक्रमित हो रहे हैं। सामान्य रूप से कोरोना होने पर जो कोर्स होता है वह इस किट में है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि मरीजों के घर ही दवा भिजवाई जाए। महावीर चौक के एक रेस्टोरेंट में यह जानकारी देने के दौरान बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी उनके साथ रहे।
शहर के लिए यहां फोन करें
मुजफ्फरनगर। शहर में दवा की किट पाने के लिए 0131-2622200 पर एटूजेड के कैंप कार्यालय पर फोन किया जा सकता है। अभिषेक के मोबाईल नंबर 7017382116 पर और सचिन के नंबर 7669999902 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां प्राप्त करें
मुजफ्फरनगर। कोरोना की दवा किट पाने के लिए शाहपुर में गोरखा मार्केट में चौकी के पास कपिल एंटरप्राइजेज से किट ली जा सकती है। उनके मोबाइल फोन नंबर 8279443300 पर फोन किया जा सकता है। बुढ़ाना में कांधला रोड पर स्टाइलो वीयर्स से दवा ली जा सकती है। इनके नंबर 9412507013 पर फोन किया जा सकता है। हडौली में अनुज के मोबाइल नंबर 9012121288 पर फोन किया जा सकता है। चरथावल मेन मार्केट में बॉबी की खाद की दुकान से ली जा सकती है। यहां मनीष गर्ग के नंबर 9897426202 पर फोन किया जा सकता है। लालूखेड़ी में भगत सिंह कंप्यूटर पर सुमित के नंबर 9634496352 पर फोन किया जा सकता है। खतौली में जगत कालोनी के अभिषेक अहलावत के नंबर 8755888715 पर फोन किया जा सकता है। जानसठ मेन रोड पर रस्तोगी ट्रेडर्स के यहां से ली जा सकती है। 9412844017 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें