फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर 35 मरीज लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 12 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिले भर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को 12 नए लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। कोविड अस्पताल से 35 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया है। अब तक जिले में 921 केस कोरोना के मिल चुके हैं। 172 मरीज अभी भी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 44 सैंपल मिले, जो सभी नेगेटिव आए। जबकि जांच के दौरान 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 लोग रैपिड एंटीजन जांच में और एक ट्रू नेट मशीन से संक्रमित मिला। इन मरीजों में फलौदा गांव में एक, खतौली में दो, चरथावल में दो, शहर के जानसठ रोड पर एक, नई मंडी में एक, साउथ सिविल लाइन में एक आर्यपुरी में दो, कंबलवाला बाग में दो लोग शामिल है। सभी को कोविड अस्पताल बेगराजपुर स्थित मेडिकल कालेज में भेज दिया गया है। एडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल में 35 मरीज ठीक होने पर उन्हें घर भेजा है। जिले में टोटल केस 921 हुए हैं, जिनमें से अब तक 730 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 172 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें