फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। 2014 में गोली मारकर एक युवक की हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी कपिल उर्फ सचिन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह इस मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद शामली के थाना झिंझाना के गांव केरटू निवासी कपिल उर्फ सचिन पुत्र दरियाव सिंह को एक हत्या के मामले में कोर्ट ने 23 फरवरी 2024 को दोषी ठहराया गया था। उसी दिन उसे जिला जेल में दाखिल कराया गया था। चार दिन बाद 27 फरवरी को कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जिला जेल में ही बंद था।
जेलर राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात साढ़े तीन बजे उसके सीने में तेज दर्द हुआ और उसे पसीने आने लगे। उसे हार्ट अटैक आया था। यह पता चलने पर उसे जेल के अस्पताल ले जाया गया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बारे में रात में ही अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उसके परिजनों को बताया गया तो वे भी पहुंच गए। मौत का सही कारण जानने के लिए शव मोर्चरी भेज दिया गया।
ये था हत्या का मामला
12 जून 2014 में फुगाना थाना क्षेत्र में हंसराज निवासी करौदा महाजन थाना फुगाना, कपिल उर्फ सचिन उर्फ नीटू निवासी करेटू थाना झिंझाना जनपद शामली, विपिन निवासी कमलानगर थाना बड़ौत जनपद बागपत व अमित निवासी करौदा थाना फुगाना का करौदा महाजन निवासी सतेंद्र के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान गोली मारकर सतेंद्र की हत्या कर दी थी। एक अन्य युवक हमले में घायल हुआ था। आरोपियों को जेल भेज दिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 15 की न्यायाधीश दिव्या भार्गव की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रत्येक चारों आरोपियों पर 15 हजार का जुर्माना व आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें