फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ पटरी मार्ग से नगर पालिका उठाएगी कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पड़े कूड़े को नगर पालिका उठवाएगी।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर में बनाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए इसे बंद करा दिया था। इसके बाद नगर पालिका की ओर से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर दूर तक कूड़ा डाला गया था। गंगनहर पटरी के निकट कूड़ा डालने पर वन विभाग और सिंचाई विभाग की ओर से नगर पालिका को नोटिस जारी कर कूड़ा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
नगर पालिका कर्मचारियों को पटरी मार्ग के निकट वन विभाग एवं सिंचाई विभाग ने कड़ाई से मना किया था, जिसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने कई दिन तक नगर से कूड़ा नहीं उठाया था और कर्मचारी पालिका में धरना देकर बैठ गए थे। इसके बाद नगर पालिका ने कूड़ा डंप करने के लिए किराए पर भूमि ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर डाले गए कूड़े को उठवाकर डंपिंग यार्ड में डलवाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही इस कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें