फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल प्रबंधक से बातचीत बेनतीजा, 17 अगस्त को भाकियू की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दि गंगा किसान चीनी मिल्स लिमिटेड मोरना पर भाकियू का धरना आठ अगस्त से जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल्स लिमिटेड मोरना पर भाकियू का धरना आठ अगस्त से जारी है। छठे दिन भाकियू जिलाध्यक्ष ने मिल के प्रधान प्रबंधक के साथ बातचीत की। वार्ता के विफल होने पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने 17 अगस्त को महापंचायत की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि मिल की ओर से मात्र एक सप्ताह का भुगतान कर किसानों को बहकाने का प्रयास किया गया है। अभी मिल पर किसानों का 28 करोड़ रुपया शेष हैं। मिल शीघ्र किसानों का भुगतान करें तथा गोदामों में पड़ी चीनी का निस्तारण किया जाएं। मिल के विस्तारीकरण के ठोस प्रयास किए जाएं। तब तक मिल क्षेत्र का 15 लाख क्विंटल गन्ना अन्य मिलों को सप्लाई करने की व्यवस्था की जाएं। शनिवार को धरने पर प्रधान प्रबंधक कमल रस्तौगी को बैठाया गया। ठोस आश्वासन न मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और 17 अगस्त को मिल परिसर में महापंचायत की घोषणा की है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, उदयवीर सहरावत, प्रवीण कुमार, हवा सिंह, सतबीर बाबा, सरदार अमीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें