मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव आखलौर निवासी चीनी मिल में मैली की ठेकेदारी करने वाले सचिन ने कर्ज उतारने के लिए अपने ताऊ के घर से कई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को दो लाख तीन हजार रुपये बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
आखलौर निवासी ब्रजपाल ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि वह 16 मई को अपनी पत्नी शिमला के साथ मुरादाबाद पुत्रवधू के पास गए थे। वह अब वापस लौटे तो उन्हें अलमारी से सोने-चांदी के कई लाख रुपये के जेवर गायब मिले। पीड़ित ने अपने भतीजे आखलौर निवासी सचिन पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
शहर कोेतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने चोरी किए जेवर अपनी पत्नी के बताते हुए सराफ को बेचे थे।
आरोपी से जेवर बेचने से प्राप्त हुए दो लाख तीन हजार रुपये भी बरामद हुए है। आरोपी मेरठ की चीनी मिल में मैली की ठेकेदारी का काम करता था। उस पर लगभग तीस लाख रुपये कर्ज था। कर्ज उतारने के लिए यह यह चोरी की थी।