फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सफाई कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संविदा सफाई कर्मचारी विकास कुमार की हार्टअटैक से मौत हो गई। शोकसभा के बाद पालिका कार्यालय में अवकाश कर दिया गया।
वार्ड नंबर 14 लद्दावाला तृतीय में बुधवार को सफाई नायक विकास कुमार सफाई कार्य शुरू करा रहे थे। विकास कुमार वहां से अपने दूसरे वार्ड संख्या चार में चले गए। इसी बीच गली नंबर एक लद्दावाला में सफाई कार्य कर रहा संविदा सफाई कर्मचारी विकास कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी रामलीला टिल्ला अचानक ही गश खाकर गिर पड़ा। सफाई कर्मी ने इसकी सूचना फोन पर सफाई नायक विकास उर्फ विक्की को दी। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। संविदा सफाई कर्मचारी की मौत की सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान पालिका पहुंचे और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से मिलकर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रोष जताया। संघ के महामंत्री अरविंद मचल ने भी घटना पर रोष जताते हुए कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिका में शोकसभा कर दिवंगत कर्मचारी के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और अवकाश कर दिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों पर कोई भी दबाव नहीं है, लगातार कर्मचारियों को मोटिवेट कर ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहने के लिए ही कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें