फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बनाए गए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते बनाए गए कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते नगर पंचायत की ओर से कई गलियों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बांस-बल्लियां लगाकर उन्हें सील कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को भी मीरापुर क्षेत्र में नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन बावजूद इसके लोग कोरोना को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क व दक्षिणी मुश्तर्क की दो गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया। सील किए गए क्षेत्र के लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खुलते ही उमड़ी भारी भीड़
मीरापुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बृहस्पतिवार को सभी आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह नौ बजे तक खुलने के आदेश आते ही खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जबरदस्त भीड़ का आलम यह रहा कि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोविड गाइडलाइन की अनदेखी की गई। पुलिस की ओर से लगातार माइक पर अनाउंस कर लोगों को घर जाने की चेतावनी देते हुए भीड़ को नियंत्रित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें