संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गांव दरियाबाद के जंगल में अस्थाई गोशाला का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने विधिवत रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित पशुओं के लिए चिंतित है, जिसके लिए गांव-गांव व कस्बों में गोशाला बनाई जा रही है। ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के प्रत्येक कलस्टर पर अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ राम आशीष, पशु चिकित्साधिकारी डा. हरेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, भाकियू के जिला उपाध्यक्ष सर्वेंद्र राठी, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी इंदु देशवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, महामंत्री अरूण कुमार, राजकुमार, संजय कोरी, संजू, शुभम मौजूद रहे।