कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके चलते कराया जा रहा है खड़ंजा निर्माण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे एक साइड में लोक निर्माण विभाग खंड एक की ओर से खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शिव भक्त कांवड़िया आसानी से गुजर सकें।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़ियां गुजरते हैं। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे सीसी रोड क्षतिग्रस्त है। मार्ग में लोक निर्माण विभाग खंड एक की ओर से एक साइड में खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है, जिस कारण जलभराव की स्थिति होने पर शिव भक्त कांवड़ियां आसानी से गुजर सकें।
लोक निर्माण विभाग के एई कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि पुल के नीचे एक साइड में करीब 100 मीटर खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी चौड़ाई तीन मीटर है। सड़क नीची होने के कारण पानी की निकासी न होने पर पुल के नीचे जलभराव हो जाता है। इससे यहां पर खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है।