फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का किया शिलान्यास, 95 वर्ष पहले बनी बिल्डिंग होगी ध्वस्त

Mon, 25 Feb 2019 12:31 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के भवन का शिलान्यास करते सांसद और रेलवे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान और एडीआरएम राजीव धनखड़ ने रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया गया। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का शिलान्यास पूजा, अर्चना के साथ हुआ। आठ करोड़ की लागत से बनने वाले नए रेलवे स्टेशन का नक्शा राजस्थान के किशनगढ़ स्टेशन जैसा बनाया गया है। इस अवसर पर सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि 95 साल पहले जिले में रेलवे स्टेशन बना था और लाईन बिछी थी, तब से लेकर अब तक किसी ने भी न तो दोहरीकरण का कार्य पूरा कराया और न ही नए रेलवे स्टेशन के बारे में सोचा।
विज्ञापन


2014 में तत्कालीन रेल मंत्री सदानंद गौरा ने मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण के कार्य को मंजूरी दी और पैसा जारी किया। अब जल्द ही मेरठ तक चलने वाली एएमयू ट्रेन, राज्यरानी और संगम को मुजफ्फरनगर तक लाया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय में बात करेंगे। उन्होंने एडीआरएम राजीव धनखड़ से कहा कि वह मंडी से शहर के बीच ओवरब्रिज और नईमंडी क्षेत्र में टिकट खिड़की की स्वीकृति करा दें।

रेलवे स्टेशन यहां भव्य रूप में बनेगा, इसमें रेस्टोरेंट भी होगा। इस लाईन पर या तो 1224 में उस समय काम हुआ था जब लाईन बनी या अब मोदी सरकार में हो रहा है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, गठवाला खाप के राजेंद्र सिंह, घनश्याम भगत, कमलकांत, पूर्व विधायक अशोक कंसल, साधना सिंघल, ब्रिजेश दीक्षित, शिवराज त्यागी, अनिल तोमर, हरीश अहलावत सहित भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन



देवबंद आतंकियों का अड्डा: विक्रम सैनी
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के शिलान्यास कार्यक्रम में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने देवबंद के मदरसों को आतंकवादियों का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि दो आतंकियों को कैसे शरण मिली, इसकी जांच होनी चाहिए। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश में रहकर जो लोग पाकिस्तान की बात करते हैं, उनके गले में पाक का पट्टा डालकर वहीं छोड़ा आना चाहिए।

खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि देवबंद के मौलाना ने मुझ पर आरोप लगाया था कि वह मदरसे को लेकर गलत बोलते हैं। अब देवबंद से आतंकी पकड़े गए हैं। मौलाना बताएं कि मैं ही बोल रहा था क्या गलत। विक्रम ने कहा कि देवबंद आतंकवादियों की शरणस्थली बन गया है। इन्हें शरण देेने वाले मौलाना पर भी देशद्रोह का मुकदमा हो। विधायक ने कहा कि मोदी सरकार विकास के साथ आतंकियों के सफाए का काम भी कर रही है।

हमें अपने आसपास भी ध्यान रखना चाहिए कि कोई आतंकी यहां तो नहीं पल रहा है। भाजपा के शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के बोल भी कुछ इसी तरह के रहे। कपिलदेव अग्रवाल ने देवबंद और कैराना में सर्च अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर आतंकवाद से जुड़े लोग लगातार मिलते रहे हैं। कपिलदेव ने यह भी कहा कि देश में रहकर जो लोग पाकिस्तान की बात करते हैं, उनके गले में पाकिस्तान का पट्टा डालकर वहीं छोड़ा आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें