फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिपाही ने मुस्लिम महिला के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड डोनेट करता सिपाही अनिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली की खालापार पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अनिल कुमार ने इंसानियत का परिचय देकर एक मुस्लिम महिला के लिए रक्त दान किया। महिला को आंत फटने के कारण एक यूनिट रक्त की जरुरत पड़ रही थी।
विज्ञापन

सिपाही को बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश से मुस्लिम महिला कूकड़ा निवासी गुलिस्ता के लिए एक यूनिट खून की जरूरत होने की जानकारी मिली। महिला का भाई प्रवेज जिला अस्पताल में रक्तदाता का इंतजार कर रहा था। सिपाही ने वहां पहुंच कर प्रवेज से संपर्क कर रक्तदान किया। प्रवेज ने सिपाही का आभार जताया। प्रवेज ने बताया कि उसकी बहन गुलिस्ता को आंत फटने के कारण एक यूनिट रक्त की जरुरत पड़ रही थी। उसकी बहन जानसठ रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

गुलिस्ता को पहले ग्यारह यूनिट रक्त चढ़ चुका था। प्रवेज ने सिपाही अनिल कुमार का मसीहा बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें