फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू कश्यप हत्याकांड: परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोका, पुलिस ने सीमा से लौटाया

Thu, 15 Jan 2026 01:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने भंगेला बॉर्डर पर रोककर वापस भेज दिया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सोनू कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जिला सीमा पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पर उन्हें जिले में प्रवेश करने से मना कर दिया और मेरठ की ओर वापस भेज दिया।

विज्ञापन


भारी पुलिस बल तैनात, चेकपोस्ट पर सख्ती
अजय राय के मुजफ्फरनगर पहुंचने की सूचना पर जिला प्रशासन ने बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को फिलहाल जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ हत्याकांड: पारस के खिलाफ पहले भी दर्ज हुई थी शिकायत, बचाव में जुटे वकील, रूबी की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
अजय राय को रोके जाने के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोककर जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

राजनीति में तेज हुई गहमागहमी
इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। वहीं, दूसरी ओर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा से बातचीत की है।

पीड़ित परिवार को मदद के निर्देश
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोनू कश्यप के पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए और मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
रोहित कश्यप उर्फ सोनू जिला मुजफ्फरनगर के निवासी आबकारी मोहल्ला का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर से मेरठ अपनी रिश्तेदारी में सरधना विधान सभा के गांव ज्वालागढ आ रहा था। जिस टेंपो में वह बैठा था उसके चालक को रोहित के पास पैसों की जानकारी हो गई। इस कारण टेंपो चालक की नीयत में खोट आ गया और लालचवश अपने साथियों को बुलाकर रोहित की हत्या कर शव जला दिया। इस घटना से कश्यप समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें