फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया किसान संगठनों का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी ने भारत बंद करने वाले किसान संगठनों का समर्थन किया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति को अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देते हुए शहर की झांसी रानी स्थित पार्क पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि देश की मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। कृषि विधेयक किसान विरोधी है। कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी। झांसी की रानी पर हुए प्रदर्शन में जुनैद रऊफ, गुफरान काजमी, ममनून अंसारी पीसीसी, दिलशाद त्यागी, मदन मोहन शर्मा, अनित कुमार चौधरी, राहुल भारद्वाज, रिजवान सिद्दीकी, प्रवीण कुमार बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें