फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद आरक्षण को खाने वाली पार्टी कांग्रेस : संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि कांग्रेस निषादों का आरक्षण खाने वाली पार्टी है। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण संबंधी दिये गए बयान पर तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में होने का कोई हक नहीं। कहा कि कांग्रेस 70 साल तक आरक्षण के नाम पर ही देश में वोट लेती रही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें यह बहुत पहले कर देना चाहिए था।
विज्ञापन

मत्स्य पालकों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति जानने और समीक्षा के लिए पहुंचे निषाद पार्टी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विकास भवन में बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशन में मत्स्य पालकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गत 67 साल में पिछली सरकारों ने मत्स्य पालकों के लिए मात्र तीन हजार करोड़ खर्च किए। जबकि मोदी सरकार अब तक इस वर्ग के लिए 41.5 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर होने का खतरा है। यह प्रतिबंधित है, इसका पालन पश्चिम बंगाल में होता है। इसलिए नोटिस देकर सरकार को बताया गया है। पारंपरिक मत्स्य पालक को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जा रहा है। अमेरिका में आरक्षण पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि कांग्रेस निषादों के आरक्षण को खाने वाली पार्टी है। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस 70 साल तक वोट लेती रही। लेकिन दलितों की दशा किसने ठीक की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वह फाइल गायब करा दी थी जिसके आधार पर मछुआ समुदाय को आरक्षण दिया गया था। कहा कि कांग्रेस को देश में रहने का कोई हक नही। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने के सवाल पर कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें