फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

रतनपुरी। पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। रतनपुरी के गांव घनश्यामपुरा निवासी बालचंद पुत्र सतीश वाल्मीकि ने बताया कि उनको करीब तीस साल पहले पट्टे की जमीन आवंटित की गई थी, जिस पर उसी का ही कब्जा है। बालचंद ने बताया कि जब भी वे लोग अपने उस पट्टे की जमीन में कोई फसल बोने या काटने का कार्य करते हैं, तभी गांव के ही संदीप कश्यप एवं जोनी कश्यप पुत्रगण मन्नू उन्हें इस जमीन को बोने से इंकार करते हैं और झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में एक पक्ष से बालचंद व कुलदीप घायल हुए। जबकि दूसरी पक्ष से संदीप कश्यप व जोनी कश्यप घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें