फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी व्यापारियों को मंडी में प्रवेश करने नहीं दिया

विज्ञापन
खतौली में मंडी गेट के बाहर बाहरी व्यापारियों को रोकने के लिए खड़े एसडीएम और मंडी सचिव। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बाहरी व्यापारियों का मंडी में प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में दूसरे जनपद से आने वाले बाहरी व्यापारियों, ग्राहकों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर जनपद के व्यापारियों, खरीदारों, ठेली संचालकों को आधार कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। मंडी स्थल पर बने चबूतरे पर किसी को भी दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी गई थी, सभी ने मंडी में नीचे ही दुकानें लगाई। मंडी में सख्ती करने के बाद भी भीड़ दिखाई दी। बुधवार को सुबह से ही एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, मंडी सचिव सुमन भारती, मंडी इंस्पेक्टर रिजवान ने मोर्चा संभाल लिया था। मेरठ से आने वाली गाड़ियों का चालान भी किया गया। पुलिस की सख्ती देख मंडी के बाहर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें