फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दारुल उलूम सहित उलमा ने मुफ्ती रफी उस्मानी के इंतकाल पर दुख जताया

Sat, 19 Nov 2022 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो
विज्ञापन

देवबंद में पाकिस्तान के मुफ्ती-ए-आजम और दारुल उलूम कराची के मोहतमिम मुफ्ती रफी उस्मानी के इंतकाल पर दारुल उलूम सहित उलमा ने दुख का इजहार किया है।

विज्ञापन

दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से स्वर्गीय मुफ्ती रफी के छोटे भाई प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मुफ्ती तकी उस्मानी को शोक संदेश भेजा है। जिसमें उन्होंने मुफ्ती रफी की मौत पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:सीएम दौरा: आज सहारनपुर आएंगे CM योगी, प्रशासन की तैयारियां पूरी, एक क्लिक में जानें- कार्यक्रम का हर अपडेट

विज्ञापन

 

कहा कि देवबंद में जन्मे मुफ्ती रफी उस्मानी ने पूरा जीवन इस्लामी सेवाओं को समर्पित किया हुआ था। जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम मौलाना सैयद अहमद खिजर शाह, हाजी रियाज महमूद सहित अन्य उलमा ने मुफ्ती रफी उस्मानी के इंतकाल को न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरे इस्लामिक जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें