फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अमृत इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना कलां। अमृत इंटर कॉलेज रोहाना मिल्स में 13 मई को शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर के दौरान खेलकूद और अंताक्षरी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं की जानकारी साझा की। शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। विनोद कुमार वर्मा, गया प्रसाद प्रजापति, लल्लन सिंह, राम सजीवन, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, हरकेश सिंह, राजकुमारी सिंह, शशि प्रभा और दिशा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें