फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिंचाई विभाग ठेकेदार संगठन की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गंग नहर मुजफ्फरनगर की पुरानी ठेकेदार एसोसिएशन को भंग कर दिया गया है। इसके स्थान पर सिंचाई विभाग ठेकेदार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनीष अहलावत को नया अध्यक्ष चुना गया है। बृजेश कुमार को कोषाध्यक्ष और सोनू त्यागी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष अहलावत ने पद की शपथ ली। उन्होंने सभी ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि वह अपने साथियों की हर मुश्किल में साथ खड़े रहेंगे और किसी भी ठेकेदार या कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, प्रभात तोमर, राहुल चौधरी, जावेद ठेकेदार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें