फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली महोत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में दीपावली महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दीप प्रतियोगिता, मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिता, बंधनवार प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीप प्रतियोगिता में पायल प्रथम, नेहा दूसरे तथा विशाखा तीसरे स्थान पर रही। मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिता में तरूण प्रथम, अर्जुन दूसरे तथा सारिक तीसरे स्थान पर रहा। बंधनवार प्रतियोगिता में पायल प्रथम, प्राची दूसरे तथा जैनब तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में सुनिधि, बुसरा व पूजा पहले स्थान पर, मुस्कान, सानिया व खुशी दूसरे स्थान पर तथा शादाब, विलसन व शारिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय के सचिव अरविंद कुमार व प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें