फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बोले हिंदी भाषा, हर मन प्रसन्न हो जाता

विज्ञापन
गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रीशू ने बनाई पेंटिंग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी महत्व पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर रचनाओं, कविता, गीत और स्लोगनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा बिखेरी।
विज्ञापन

कॉलेज अध्यक्ष अनुज गर्ग, प्रबंधक मनीष गर्ग और प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने बताया छात्राओं ने हिंदी को लिखने, बोलने और प़ढने के लिए आकर्षित करने वाले पोस्टरों पर मन के उद्गार प्रस्तुत किए। कविताओं और नारों से मातृभाषा को हर भारतवासी द्वारा अपनाने और आदर करने के लिए प्रेरित किया। छात्रा आयुषि ने कविता जब बोले हिंदी भाषा मन प्रसन्न हो जाता है..और छात्रा रीशू ने एकता ही है देश का बल, जरूरी है हिंदी का संबल...से हिंदी के महत्व को दर्शाया। कॉलेज की कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने बढ-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इसके अलावा नीतिका, अवनी, अपेक्षा त्यागी, नियति, तंजुम, अलीशा, सानिया, साक्षी, सबा, खुशी गर्ग, अक्शा, वंशिका, रीतिका त्यागी, वंशिका, फिजा, अजरा, अफ्शा, विधि त्यागी, शमा, काजल गोयल, इकरा और निशांत ने सुंदर लेखन के द्वारा पोस्टर के माध्यम से हिंदी भाषा अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें