फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डोर-टू-डोर चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sat, 01 Jul 2023 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बचाव और उपचार की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

- राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर किया अभियान का शुभारंभ

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरु किया गया, जो पूरे माह चलेगा। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतिया कॉलोनी में अभियान का शुभारंभ करते हुए मंत्री कपिलदेव ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य 12 विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शतप्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। 15 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के रूप में चलेगा। जिसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों के बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, डॉ. मलका अरोरा, डॉ. राकेश बंसल, एनयूएचएम कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, अश्वनी कुमार, रुचि श्रीवास्तव और अविनाश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें