शिव चौक पर हंगामा करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
शिवचौक पर प्रदर्शन करने आए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो संप्रदाय से संबंध रखने वाले प्रेमी युगल को पकड़ लिया। युवक के पक्ष में दूसरे समुदाय के लोगों के आ जाने पर वहां तनाव के हालात बन गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। पुलिस ने दोनों और से एक-एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग फैसले के प्रयास में जुट गए।
कृष्ण भगवान पर टिप्पणी करने वाले एडवोकेट प्रशांत भूषण का पुतला फूंकने के लिए शिव चौक पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान एक प्रेमी युगल वहां से जा रहा था। प्रेमी के दूसरे संप्रदाय का होने का पता चलने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया। पता चलने पर युवक के समुदाय के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान तनाव बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों ओर से एक-एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसी बीच प्रेमी युगल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को कोतवाली लाकर हवालात में बंद कर दिया। दोनों पक्ष के लोग मामले में फैसले के प्रयास में जुटे थे।