बुढ़ाना। मस्जिद हमजा में मदरसा संचालक व प्रबंधकों के सम्मेलन में सरकार द्वारा करवाएं जा रहे मदरसों के सर्वे का मुद्दा छाया रहा। इस मुद्दे को लेकर सर्वे कमेटी का गठन हुआ। सर्वे कमेटी सरकार के मदरसे के सर्वे मे सहयोग करेगी।
जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा बुढ़ाना के सहयोग से मदरसा संचालक व प्रबंधकों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सर्वे के मुद्दे को लेकर सर्वसम्मति से सर्वे कमेटी का गठन हुआ। सम्मेलन में आये मदरसों के प्रबंधकों ने दारूल उलूम देवबंद में आयोजित हुये इजलास में सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे कराये जाने के संबंध में दारूल उलूम द्वारा जारी किये गये घोषणा पत्र का समर्थन किया। सर्वे के संबंध में उपजिलाधिकारी से वार्ता करने का फैसला लिया गया। मदरसों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस मौके पर मुफ्ती आजाद, अब्दुल जलील, ताहिर कासमी, अल्लाह मेहर, मुफ्ती वसीम, शोयब आलम, जाहिद हुसैन, इसरार, मुजम्मिल, अब्दुल गफ्फार, वसी व यूनुस आदि मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता हाफिज शेरदीन तथा संचालन आसिफ क़ुरैशी ने किया।