भोपा मार्ग पर फैक्ट्रियों के निकट मुख्य मार्ग में पड़े गड्ढे उनसे गुजरते वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए रहे। कई बार बारिश हुई, जिसके चलते तापमान लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान जो 35 के आस-पास चल रहा था वह 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सड़कों पर कीचड़ से जनता को परेशानी उठानी पड़ी।
आकाश में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। सुबह के समय कुछ देर बूंदा-बांदी के बाद बारिश रुक गई। इसके बाद दिन में कई बार रिम-झिम फुहार पड़ती रही। दिन भर आकाश में बादल छाए रहने से मौसम में भी परिवर्तन नजर आया। जिले में लंबे समय से 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा तापमान लुढ़ककर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तामपान 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में छह मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई।