फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप ग्रुप पर टिप्पणी करने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर विवादित टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएए के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। खुफिया विभाग के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार देर रात एसएसआई प्रमोद गिरि ने आरोपी के खिलाफ उन्माद फैलाने की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद चरथावल न्यूज ग्रुप पर चरथावल देहात के अंसारी नगर निवासी सलमान पुत्र महफूज ने असम को लेकर नागरिकता संशोधन कानून पर विवादित पोस्ट डाल दी थी। हालांकि चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने ग्रुप एडमिन को थाने बुलाकर खेद जताने के बाद छोड़ दिया था। उसके बाद देर रात एक अन्य आरोपी को उन्मादी पोस्ट डालने के आरोप में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
छुरी के साथ जेल भेजा
पुरकाजी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी पंकज को एक छुरी के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें