फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के टॉपर छात्र छात्राओं के परिजनों ने खुशी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज के टॉपर छात्र छात्राओं के चेहरे खिले
विज्ञापन

रतनपुरी। क्षेत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों को देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले। विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मुंह मीठा करा कर दी शाबाशी। रतनपुरी स्थित श्री प्राण नाथ इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा रतनपुरी निवासी सृष्टि सोम पुत्री मास्टर सत्यजीत सोम ने 86.16 % अंक प्राप्त कर हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय टॉप किया। सृष्टि के पिता सत्यजीत सोम गांव में ही एक पब्लिक स्कूल चलाते हैं, जबकि बालक वर्ग में गांव के ही अंकुर पुत्र मूलचंद ने 83.16% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंकुर के पिता मूलचंद मनरेगा में मजदूरी करते हैं। गरीबी के आलम में भी अंकुर ने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में गांव कल्याणपुर निवासी छात्र मोहम्मद सुहैल पुत्र मोहम्मद हारुन ने 78.40% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। सुहैल के पिता मोहम्मद हारुन पेशे से किसान हैं। रतनपुरी निवासी अर्जुन कश्यप पुत्र चन्द्रपाल कश्यप ने 77.40 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अर्जुन के पिता चन्द्रपाल कश्यप भी किसान हैं। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश सोम ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें