फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिन-रात का तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, आठवीं तक की छुट्टी

Mon, 08 Jan 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सर्दी  एवं शीतलहर से  बचाव के लिए ऊनी कपडों मे ​शिव चौक से गुजरती राहगीर । संवाद
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम के मिजाज में ठंडक बरकरार है। दिन-रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। सर्दी को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल का समय सुबह 11 बजे कर दिया गया है।
रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री रहा था। इसके अलावा शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। बाजार में भी ग्राहकों की संख्या प्रभावित रही। शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप अधिक रहा। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का आठ और नौ जनवरी का अवकाश रहेगा। जबकि कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल का समय सुबह 11 से दो बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जन शताब्दी सहित छह ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
कोहरे के कारण लंबी दूरी वाली छह ट्रेनें रविवार को विलंब से पहुंचीं। दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन पौने दो घंटा, दिल्ली से देहरादून जन शताब्दी एक घंटा, मुंबई से अमृतसर गोल्डन टेंपल तीन घंटा, पुरी से ऋषिकेश उत्कल ट्रेन चार घंटा, जम्मू तवी से जसलमेर शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटा, ऋषिकेश से पुरी उत्कल एक्सप्रेस दो घंटा देर से पहुंची। पचैंडा मुस्तफाबाद निवासी अंकुर ने बताया कि उन्हें सुबह के समय ऋषिकेश से पुरी जाने वाली ट्रेन में दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन लेट रही जिस कारण उन्हें रोडवेज का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें